फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर और कर्मयोगी सम्मान

विज्ञापन
शिक्षा में नवाचार के लिए मथुरा में मिला सम्मानशिक्षा में नवाचार के लिए मथुरा में मिला सम्मान
विज्ञापन
घोरावल। मथुरा स्थित केएम यूनिवर्सिटी में एडूलीडर्स की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षा समागम में सोनभद्र के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। घोरावल शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय विसुंधरी के सहायक अध्यापक दीनबंधु त्रिपाठी को कर्मयोगी सम्मान और रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय केवटा की प्रधानाध्यापिका सिंधु मिश्रा को एडूलीडर पुरस्कार प्रदान किया गया। भगवद्गीता के मूल्यों पर आधारित शिक्षा समागम में मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष केएम चौधरी और बीएसए सलोनी गौतम ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया। जनपदीय संयोजक दीनबंधु त्रिपाठी ने बताया कि एडूलीडर्स राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सर्वेष्ट मिश्रा के संयोजन में नवाचारी और टेक्नोसेवी शिक्षकों का समूह है। समूह प्रतिवर्ष नवाचार करने वाले शिक्षकों का चयन कर राज्य स्तरीय कर्मयोगी एवं एडूलीडर पुरस्कार प्रदान करता है। सम्मान मिलने पर बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, बीईओ अरविंद पटेल, अशोक त्रिपाठी और सौरभ कार्तिकेय ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें