सोनभद्र। कार्यों में लापरवाही के मामले में एसपी ने सदर कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल और एक कोर्ट पैरोकार को निलंबित कर दिया।
कोर्ट संबंधित मामलों में जमानतदारों के सत्यापन में लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सख्ती दिखाते हुए सदर कोतवाली मेें तैनात कोर्ट पैरोकार राजेश बिंद और कांस्टेबल आनंद मौर्य को कार्यों में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया। सदर कोतवाली में एक साथ दो कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सीओ सिटी राहुल पाण्डेय ने बताया कि जमानतदारों के सत्यापन के कार्य में लापरवाही पर दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।