फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीसीटीवी में बाइक पर हेलमेट लगाकर आते दिखे दो संदिग्ध, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के धर्मशाला चौक स्थित राज पैलेस के पास व्यापारी दंपती की हत्या मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं है। पुलिस के हाथ आसपास की मकानों से सीसी टीवी कैमरा लगा है, जिसमें घटना के वक्त ही ब्रह्मनगर की ओर से पल्सर बाइक से दो संदिग्ध हेलमेट लगाकर आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक के नंबर के माध्यम से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लेनदेन की डायरी गायब है। हत्या के पीछे लेन-देन और प्रॉपर्टी के विवाद को ही कारण मानकर पुलिस ने जांच तेज की है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर बीच मार्केट में धर्मशाला चौक के समीप अपने मकान में सो रहे व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42) की हत्या कर दी गई थी।
हत्यारे कैमरे की डीबीआर भी लेकर फरार हो गए थे। एसपी की ओर से गठित पांच टीमें व दो अन्य टीम हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। कई जिलों में पूर्व में बड़ी वारदातों के खुलासे में शामिल रहे निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने करीब 50 स्थानों पर लगे कैमरों को खंगाला था। हालांकि कई कैमरे सड़क की ओर न होने से घटना के खुलासे में परेशानी हो रही है। सूत्रों की मानें तो एक सीसीटीवी में शनिवार की भोर में हत्या के वक्त दो व्यक्ति एक बाइक पर ब्रम्हनगर के सुनसान इलाके और एक गली से होकर घटना वाले इलाके में दाखिल होते और फिर वापस लौटते दिख रहे हैं।
हालांकि पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोमवार को भी सदर कोतवाल सतेंद्र राय, करमा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी आरएस शर्मा, एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीमें अलग-अलग इलाकों में जांच करती रही। वहीं परिजनों से एक बार फिर से पूछताछ की।
परिजन किसी भी तरह की ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस प्रॉपर्टी डिलिंग के विवाद को घटना के पीछे वजह मान रही है। हालांकि ब्याज के पैसे के लेनदेन के एंगल को भी आधार माना जा रहा है। हालांकि घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें