पन्नूगंज पुलिस ने मंगलवार की भोर में सात पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेेश कुमार सिंह पकरहट गांव के पास कर्मनाशा नदी पुल पर घेराबंदी कर खड़े थे। चार बजे भोर पुल से तेज रफ्तार आता वाहन दिखने पर पुलिस ने रोका तो गाड़ी खड़ी कर तीन लोग जंगल की तरफ भागे। उसमें से दो को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक तस्कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंश बरामद हुए। पिकअप पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए पशु तस्करों ने अपना नाम पप्पू कुमार व अनिल कुमार निवासी भभुआ बिहार बताया। गोवंशों को पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई मनोज कुमार सिंह, रूपेश सिंह आदि शामिल रहे।