फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख की हेरोइन केसाथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर बाजार के समीप राजमार्ग पर मंगलवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवार दो हेरोइन तस्करों को धर दबोचा। तस्करों के कब्जे से मिली 130 ग्राम हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। सिटी सीओ राजकुमार तिवारी को मुखबिर जरिये सूचना मिली कि अहरौरा की तरफ से बाइक सवार दो युवक हेरोइन लेकर राबर्ट्सगंज आ रहे हैं। सीओ के निर्देश पर मधुपुर के समीप सदर कोतवाली प्रभारी विद्यासागर, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव और सुकृत चौकी इंचार्ज ने घेरेबंदी की। सीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार अब्दुल मजीद उर्फ बच्चा मास्टर निवासी निराला नगर और करन निवासी जैत थाना राबर्ट्र्सगंज के पास से 130 ग्राम हेरोइन मिली। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने हेरोइन के कारोबार मेें शामिल कुछ लोगों के बारे में जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें