फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप में लदे आठ गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीओ सदर संजीव कटियार की अगुवाई में पन्नूगंज पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आठ पशु भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्या भोर में लगभग चार बजे अपने हमराहियों के साथ तेलाड़ी पेट्रोल पंप के तिराहे के पास खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तेलाड़ी गांव की तरफ तेजी से जा रहे पिकअप को रोका। वाहन रुकते ही उस पर सवार तीन लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर आठ गोवंश बंधे थे। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम रहमान पुत्र शकील निवासी बहेरा थाना करमा और दूसरे ने इश्तियाक अंसारी निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जिला कैमूर बताया। वहीं फरार आरोपी का नाम अदालत अंसारी निवासी जमुनीनार थाना अधौरा जिला कैमूर बताया गया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें