फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से दो सगी बहनों की मौत

विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के इसी कुएं में गिरने से सगी बहनों की हुई मौत। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में शुक्रवार को कुएं में गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। देर शाम तक बहनों का पता न चलने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई तो कुएं में उनका शव मिला। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

दरोगा मिट्ठू प्रसाद ने बताया कि रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लौवा गांव से मजदूर धान कटाई के लिए कुसुम्हा गांव आए हुए थे। मजदूर दोपहर के बाद खेत में धान कटाई का कार्य कर रहे थे। रमाशंकर की बेटी सीमा (12) और सुषमा (8) डेरे पर थीं। वह खेलते-खेलते अचानक कुएं के पास पहुंच गई। दोनों बहनें कुएं में गिर गई। देर शाम जब धान की कटाई कर मजदूर अपने डेरे पर पहुंचे तो दोनों बहनें नदारद थीं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जब लोगों ने कुएं में देखा तो दोनों का शव कुएं में उतरा रहा था। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें