शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस ने बीना सब्जी बाजार रोड स्टेडियम के पास से दो सगे भाइयों को दो किलो छह सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सब्जी बाजार रोड स्टेडियम के पास जमशीला निवासी दो सगे भाई रिंकू बियार व जीत लाल बियार को संदिग्ध गतिविधियों के कारण पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से क्रमशः 1 किलो 350 ग्राम और 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।