घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के लाली गांव में शनिवार को बिजली की चपेट में आने से दो लोग अचेत हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार लाली निवासी भान सिंह बैसवार (40) पुत्र दुलारे और सुरेश मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या शनिवार को दिन में करीब साढ़े चार बजे अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान गरज चमक के साथ पास में आकाशीय बिजली गिर पड़ी। दोनों लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों अचेत हो गए। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को अचेतावस्था में नजदीक के घुवास कालोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।