फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार की रात सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। रामगढ़ कस्बे के गुरौटी रोड की रहने वाले कस्तूरिया (50) पत्नी स्व. दालचीनी शुक्रवार की रात अपने घर में सो रही थी। इस दौरान किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। यहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना सिंधुआरी गांव में हुई। यहां के धीरेंद्र कुमार चौहान (25) पुत्र सुरेश चौहान शुक्रवार की रात में खाना खाकर सोया। रात करीब 11 बजे किसी जंतु ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें