फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डायरिया के दो मरीज जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। डायरिया प्रभावित जुड़िया गांव में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर पीड़ितों का उपचार किया। इस दौरान दो मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। तीन मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के जुडिया गांव में गंदगी और प्रदूषित पानी के कारण बुधवार को डायरिया फैल गया था। डायरिया से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक मरीज प्रभावित हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर उपचार कर रही है। शनिवार को प्रभावती (60) पत्नी सीताराम और मतिरानी (47) पत्नी सुधु को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं तीन मरीजों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार और दवा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें