फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: यूपी-बिहार के कई थानों में वांटेड दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे

Mon, 18 Sep 2023 03:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

यूपी-बिहार के कई थानों में वांटेड दो कुख्यात नक्सलियों को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली संगठन पीपुल्स वार के सदस्य हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन
सोनभद्र पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-बिहार के कई थानों में वांटेड दो कुख्यात नक्सलियों को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली संगठन पीपुल्स वार के सदस्य हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। सोमवार को ओबरा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी डॉ चारु द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट ने दोनों  नक्सलियों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नक्सली छोटेलाल चमार (46) पुत्र जमुना निवासी ग्राम बांकी थाना मांची को मांची से गिरफ्तार किया गया। जबकि नक्सली आदित्य चमार (35) पुत्र डेमन निवासी तिलोखर थाना चिउतिया जिला रोहतास को बिहार से गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।

सीओ डॉ चारु द्विवेदी ने बताया कि दोनों नक्सलियों के विरुद्ध यूपी-बिहार के विभिन्न थानों में हत्या सहित तमाम संगीन अपराध के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों नक्सली पीपुल्स वार संगठन के सक्रिय सदस्य हैं जिसका मुखिया कामेश्वर बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें