अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालटावर में बुधवार की दोपहर एक आवास में दो नकाबपोशो ने प्रवेश कर महिला का मंगलसूत्र व झूमका छीन कर भाग गए। पिड़ित अनिल कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि सुबह वह परियोेजना में काम करने गया थे। इसी दौरान दोपहर में मौका पाकर दो युवक गमछे से मुंह बांधकर छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए। जहां पर पत्नी कुसुम एवं बच्चे पीयूष व अदिती को मारपीट कर मंगलसूत्र व झूमका छीन कर भाग गए। परिजनो ने इसकी सूचना फोन पर दी। प्लांट से आने पर सारी घटना की जानकारी लेकर स्थानीय पुलिस को अवगत कराया हैं। इस संबंध में कोतवाल विजय प्रताप सिंग ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।