फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटना में ट्रेलर चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन/सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। कोन में लिफ्टर लेकर जा रहे ट्रेलर में करेंट उतरने से चालक की मौत हुई है। वहीं राबर्ट्सगंज कोतवाली के परासी गांव के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। कोन पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के बरगांवा से ट्रेलर से लिफ्टर चांचीकला में बन रहे पुल के निर्माण में ले जाया जा रहा था। अभी बुधवार की सुबह करीब पौने दस बजे ट्रेलर कोन में चांचीकला मोड़ के पास पहुंचा था कि 11 हजार हाईटेंशन तार ट्रेलर में लदे लिफ्टर में टच हो गया और करेंट वाहन में उतर गया। करेंट से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रेलर के टायरों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने बिजली कर्मियों को सूचना देकर बिजली की आपूर्ति ठप कराकर आनन-फानन में चालक को पीएचसी कोन ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। पुलिस ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले चालक धीरज तिवारी 35 की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्वी भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के घरवाले अस्पताल नहीं पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेलर के आगे चल रहे कुछ लोग लकड़ी के सहारे तारों को ऊपर उठा रहे थे कि अचानक तार छटक कर लिफ्टर से टच हो गया और आग लग गई। संयोग रहा कि खलासी समेत अन्य लोग नीचे उतर कर तारों को उठा लिए थे। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार लटक रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी बिजलीकर्मी मौन धारण किए हुए हैं। उन्होंने डीएम से जर्जर और झूल रहे तारों को ठीक कराने की मांग की है। उधर मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में शाहगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी अनवर अली 50 की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें