फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कच्ची शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा पुलिस ने रविवार को छापा मारकर कच्ची शराब के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। एक क्विंटल 75 किलो लहन नष्ट कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि महिला पुलिस के साथ औड़ी मोड़ के कुबरी में एक घर में छापा मारा गया। वहां विमला देवी घर में कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ीं गई। पुलिस ने महिला के पास से 30 लीटर तैयार कच्ची शराब और 75 किलो लहन के साथ शराब बनाने के सभी उपकरण बरामद किया। कच्ची शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आया गया। उधर, थाना क्षेत्र के सिदहंवा में दबिश देकर सुसिंदर केवट को घर मे कच्ची शराब बनाते पकड़ा गया। उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब, एक क्विंटल लहन और शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर लिया गया। लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। दोनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के सुसंगत धारा में पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें