फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्पदंश से वृद्धा समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को सांप के काटने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर के बिशनपुर गांव निवासी मीरा 35 पत्नी जितेंद्र प्रसाद शुक्रवार को घरेलू काम में जुटी थी। इसी दौरान सुबह ग्यारह बजे उसे सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दूसरी घटना पन्नुगंज थाना क्षेत्र के संडा गांव की है। जहां सर्प दंश से एक वृद्धा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पन्नुगंज थाना क्षेत्र के संडा निवासी बलिया देवी 58 पत्नी कलपू शुक्रवार की भोर में खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने काट लिया। परिजन उसे लेकर क्षेत्र में ही झाड़फूंक कराते रहे। हालांकि स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक बलिया की मौत हो चुकी थी। सूचना पर लोढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। जहां शनिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें