सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की बहन की तहरीर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की वादिनी का कहना है कि उसके घर उसकी बहन आई थी। पिछले माह रात करीब डेढ़ बजे उसके घर पर रिश्ते में लगने वाला भसुर एक व्यक्ति के साथ घर पर आकर आवाज लगाने लगा। उसकी बहन ने दरवाला खोला। वादिनी का आरोप है कि भसुर और उसके साथ आए व्यक्ति ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और पांच हजार रुपये देकर चले गए। पूछने पर उसकी बहन ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी रामसिंह, मुन्ना, रुचि, प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।