फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंदूक के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। क्षेत्र के जंगलों में जानवरों का शिकार हो रहा है। शुक्रवार को भी अनपरा पुलिस ने दो शिकारियों को दबोचा। इससे पहले भी पिछले तीन दिनों में तीन शिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं। शिकारियों की गोली से एक युवक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर खजुरा टोले में घेरेबंदी कर दो शिकारियों को पकड़ा गया। दोनों के पास से बंदूक भी बरामद की। दोनों जंगल में शिकार के लिए जा रहे थे। उनकी पहचान खजुरा निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ दरोगा खरवार और चंदूबहरा निवासी पन्नालाल अगरिया के रूप में हुई। पूछताछ के बाद दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें