फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं, संपर्क मार्ग के निर्माण में लगे दो सौ मजदूर

विज्ञापन
Two hundred laborers engaged in construction of wells, connectivity
विज्ञापन
बीजपुर। लॉकडाउन के चलते बंद पड़े विकास कार्यों को एक बार फिर गति मिल गयी है। ग्रामीण अंचलों में मनरेगा के तहत विकास कार्यों के शुरू हो जाने से ग्रामीण मजदूरों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आयी है। क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत में करीब 200 मजदूरों से तीन कुएं व एक संपर्क मार्ग निर्माण सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क व गमछे का प्रयोग कर कराया जा रहा है। लॉकडाउन में घर पर खाली बैठे ग्रामीण मजदूरों को काम मिलने से ग्रामीण मजदूरों ने राहत की सांस ली है। वहीं जरहा ग्राम पंचायत में 300 मजदूरों को मनरेगा के तहत काम मिलने मजदूरों ने खुशी जताई। जरहा गांव में तीन संपर्क मार्गों के साथ शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ग्राम प्रधान श्रीराम बियार ने बताया कि मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों को सामाजिक दूरी के साथ मास्क या गमछा लगाने को वरीयता दी गयी है। समय समय पर मजदूरों के हाथों को साबुन से धुलवाया जा रहा है। बीजपुर व नेमना ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा का कार्य शुरू हो चुका है। भूमि सुधार,पशु शेड व शौचालयों का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें