फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दो सौ बच्चे शामिल

Wed, 04 Oct 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।
विज्ञापन
म्योरपुर। वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में बुधवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।        
विज्ञापन

फरीपान, मनबसा, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज,आदित्य बिड़ला विद्या मंदिर, राजा चंडोल गुरुकुल इंटर कॉलेज, दक्षिणांचल इंटर कॉलेज समेत दस विद्यालयों के दो सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।  सीनियर वर्ग में 23 और जूनियर वर्ग में 19 समूहों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें जैविक कृषि, ऊर्जा, किशोरियों, महिलाओं में लौह तत्व के लिए कम लागत की खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य, पानी की गुणवत्ता आदि विषय पर दोनों ग्रुप में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर समूह नायकों ने मजबूती और वैज्ञानिक तर्कों के आधार पर अपने विचार रखे। सह समन्वयक सर्वजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में चयनित छात्र राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला समन्वयक विमल कुमार सिंह, राधेश्याम, गोपाल, अभिषेक, आशीष, प्रमोद शर्मा, विजय कनौजिया, संदीप द्विवेदी आदि रहे।
 शशांक शेखर तिवारी, रामजन्म आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें