फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दो डॉक्टर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में जिला अस्पताल लोढ़ी में तैनात दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। विवेचक सीओ राहुल पांडेय ने आरोपी डॉक्टर पुणेंदू शेखर सिंह और डॉ. दयाशंकर सिंह को एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया। उधर डॉक्टरों के गिरफ्तारी की भनक लगते ही स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। एएसीएमओ डॉ. रामकुंवर समेत कई अधिकारी और कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त 2022 को सदर कोतवाली में म्योरपुर एसओ रहे अश्वनी त्रिपाठी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाने की तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा है कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी सुरेंद्र कुमार और म्योरपुर निवासी अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि जिला अस्पताल में रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाया जा रहा है। दोनों ने प्रार्थना पत्र में यह भी जिक्र किया है कि उनके विरुद्ध जिला अस्पताल से फर्जी मेडिकल बनवाकर विपक्षियों ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दोनों आवेदकों ने अपनी बात की पुष्टि के लिए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट जिला अस्पताल से ही रुपये देकर बनवाया और उसे उपलब्ध कराया। एसओ की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचक क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पर्याप्त सबूत मिला कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पुणेंदू शेखर सिंह निवासी गोपालपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली और डॉ. दयाशंकर सिंह निवासी त्रिवेणीपुरम थाना झूंसी जनपद प्रयागराज द्वारा रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर पुणेंदू को उनके आवास और डॉक्टर दयाशंकर को कोतवाली के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया। उधर साथियों के गिरफ्तारी की खबर मिलते ही एसीएमओ डॉ. रामकुमार समेत कई डॉक्टर कोतवाली पहुंच कर सीओ से प्रकरण के संबंध में बातचीत कर जानकारी ली। वहीं आरोपीद्वय डॉक्टरों का कहना था कि उन लोगों ने किसी व्यक्ति का फर्जी मेडिकल नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें