फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फर्जी मेडिकल बनाने के आरोपी दो चिकित्सक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पैसा लेकर मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के मामले में जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री के निदेर्ेश पर यह कार्रवाई हुई है। दोनों चिकित्सकों के खिलाफ गोपनीय जांच में शिकायत की पुष्टि हुई थी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डीएम चंद्र विजय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाए जाने का आरोप लगाया था। डीएम ने मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। 25 अगस्त 2022 को सदर कोतवाली में म्योरपुर एसओ रहे अश्वनी त्रिपाठी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। सीओ राहुल पांडेय ने विवेचना के दौरान जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पुर्णेंदू शेखर सिंह व डॉ. दयाशंकर की इसमें संलिप्तता पाई। पुलिस ने 29 अक्टूबर को आरोपी चिकित्सकों को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन कोर्ट वाराणसी में पेश किया। करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद दोनों आरोपी चिकित्सक जमानत पर बाहर हैं। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) बृजेश पाठक ने शासन स्तर से आरोपों की विभागीय जांच कराया। गोपनीय जांच में फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप सही मिले हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दोनों चिकित्सकों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उक्त मामला पूर्व का है। जिसमें शासन स्तर से जांच की जा रही थी। रिपोर्ट के आधार पर जो कार्रवाई हुई है, उसका पालन कराया जाएगा। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें