सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही 75 वर्षीय अज्ञात महिला को गंभीर हालत में मंगलवार की शाम जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान रात में अबूझहाल में उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार की भोर में घोरावल निवासी 65 वर्षीय श्रवण को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।