फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चालक समेत दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन/डाला। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में ट्रक के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में मां-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में चढ़ाई पर राखड़ लड़ा एक बल्कर पलट गया। इस हादसे में बल्कर चालक की मौत हो गई। वह दुर्ग बिहार के निवासी हैं। उधर, हाथीनाला थाना केहथवानी के समीप ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे समेत पांच घायल हो गए। सीएचसी दुद्वी में प्राथमिक उपचार के बाद चर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राखड़ लोड बल्कर ऊर्जांचल से वाराणसी जा रहा था। भोर में करीब चार बजे जैसे ही मारकुंडी घाटी में पहुंचा तो एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद उसमें फसे चालक के शव को निकाला। उसकी पहचान संतोष सिंह(40) पुत्र विनीत निवासी छावनी बस्ती भिलाई दुर्ग बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संतोष गाड़ी का चालक था। उधर, हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के सामने दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब पौने दो बजे एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दुद्वी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में रहने वाले मिर्जापुर निवासी दीपक कुमार (43), उनकी पत्नी माया देवी (38), पुत्र सिद्धार्थ (5), डाली (3), अमरजीत (25) और चालक दयाशंकर (35) घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कड़ी मशक्कत कर बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कुछ ही देर बाद दुद्वी सीओ रामआशीष यादव भी पहुंच गए। सभी घायल सीएचसी दुद्धी ले जाए गए। वहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें