फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दंपती फिर से एक साथ रहने को हुए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित महिला थाना परिसर में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें काफी दिनों से अलग रह रहे कुल पांच जोड़ों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान दो जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गए। परिवार परामर्श केंद्र की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने की। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने दंपती के विवादों की सुनवाई की। यहां आए अलग-अलग पांच वादों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दो दंपती सारे गिले शिकवे भुलाते हुए एक साथ रहने को राजी हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर केंद्र से ही विदा कर दिया गया। लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। दो अन्य मामलों में काउंसलिंग के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें