फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत तैनात दो सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर अवैध वसूली में संलिप्तता का आरोप है।वाराणसी और मिर्जापुर की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद हिंदुआरी चौकी निगरानी की द़ृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां तैनात कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कस्बा चौकी पर तैनात कांस्टेबल विश्वरंजन कुमार पर कुछ संदिग्ध लोगाें सहित अन्य से अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। पूर्व में इन्हें हियादत भी दी गई थी। बावजूद शिकायतें न थमने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को अवैध वसूली के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें