फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली अंतर्गत दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर पोलवा गांव के समीप बृहस्पतिवार को सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के खजुरी निवासी सोनू (27) ने बताया कि सुबह वह अपने सहयोगी संजय निवासी खजुरी के साथ बाइक से जोरुखाड़ से अपने गांव जा रहा था। पोलवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सुनील गुप्ता (27) निवासी दुद्धी महुली की ओर से दुद्धी आ रहे थे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि संजय और सुनील गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने से पहले ही संजय की मौत हो गई। सुनील को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें