फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.60 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-रेणुकूट तिराहे के पास रविवार को पुलिस ने अवैध शराब से भरी बोलेरो और दो तस्करों को धर दबोचा। बोलेरो में 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये है। तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की रात पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुर्धवा तिराहा पर घेरेबंदी कर एक बोलेरो को रोका। तलाशी के दौरान बोलेरो में 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मप्र के सिंगरौली से शराब झारखंड ले जाया जा रहा था। बोलेरो में बरामद शराब की कीमत लगभग 1,60,000 रुपये है। पुलिस ने शराब से लदी बोलेरो को पिपरी थाने ले जाकर सीज कर दिया। तस्कर धर्मेंद्र देव पांडेय निवासी मुमुआ, जयराम गुप्ता निवासी बैना बभनी के खिलाफ आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। पिपरी थाना प्रभारी अजय सिंह ने बरामदगी की पुष्टि की है।बताया कि शराब तस्करों को पकड़ने में एसएसआई दिनेश कुमार यादव और चौकी प्रभारी रेणुकूट शिवकुमार सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें