सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया पकड़े गए बिहार के भभुआ जिले चैनुपर थाना के करकटगढ़ निवासी भगवान और रामधनी के कब्जे से 20 किलो 500 गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। वहीं बाइक को सीज कर दिया गया।