फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 170 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से चल रही डीजल की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में जुटी पुलिस टीम को शनिवार को सफलता मिली। झूलन टाली के पास से पुलिस ने 170 लीटर डीजल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसओ नागेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर झूलन टाली के पास से जितेंद्र कुमार भारती और सीबू कुमार को दबोचा गया। दोनों टैंकर से डीजल चोरी कर रहे थे। उनके पास से 170 लीटर डीजल व बाइक भी बरामद हुआ। पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि वाहनों से डीजल चोरी होने की सूचना विगत कई दिनों से प्राप्त हो रही थी। इसके खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस की टीम का गठन किया था। अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह और रेनुसागर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह की टीम ने चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें