फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कई इलाकों में बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने किया। सीओ ने चोरों को लाखों के कीमती सामानों के साथ पकड़े जाने का दावा किया। चोरों के पास से चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार भी बरामद हुई है। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस ने चार चोरों को एचएससीएल कालोनी मोड डिबुलगंज से बृहस्पतिवार की रात सवा दो बजे गिरफ्तार किया। चोरों के पास से ककरी वारफॉल से चोरी हुई एक बाइक व उसी स्थान से चोरी हुए दो मोबाइल मिले हैं। इसके अलावा जुलाई में आदर्श नगर से चोरी हुआ लैपटॉप, डाटा अडाप्टर व डाटा केबल, 26 जुलाई को डायग्नोस्टिक सेंटर औड़ी मोड़ से चोरी हुए सभी सामानों में एक आईफोन, एक रियलमी मोबाइल और पांच सौ रुपये नगद बरामद हुआ। वहीं करीब 10 माह पूर्व कहुआनाला में हुई चोरी के सामान पायल, सिक्के आदि के अलावा थाना पिपरी के रेणुकूट से चोरी हुआ डेस्कटॉप, कीबोर्ड, यूपीएस, डाटा केबल और सीपीयू बरामद हुआ है। पकड़े गए चोर सूरज कुमार बिंद, कृपाशंकर, राजा स्वीपर और घमड़ी धरिकार को गिरफ्तार किया गया है। सभी अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा के ही रहने वाले है। चोरों के कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त की जाने वाली कार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें