फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ओझा सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। जादू-टोने के शक में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में रविवार को पुलिस ने महिला ओझा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते 21 मई को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के दौरान एक महिला को पड़ोसी के बेटा-बहू पर जादू-टोना करने का दोषी ठहराया गया। इसके बाद महिला के सिर मुंडवा कर चेहरे पर चूना, रोरी और कालिख पोत जूता, चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया था। दो महीने तक गांव स्तर पर मामला दबा रहा लेकिन शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घोरावल कोतवाली में आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित का आरोप है कि पंचायत के वक्त दूसरे गांव से एक महिला ओझा और उसके साथ के लोगों ने उसपर तंत्रमंत्र करने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करवाया। प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि पुरना गांव की दनिया तथा उसी गांव के उदय राज को रविवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें