फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पौने दो क्विंटल गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय पुलिस ने शनिवार की देर रात पौने दो क्विंटल गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। ओडिशा से यह गांजा कंटेनर में भरकर फरीदाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गठित एसओजी व सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर सुकृत चौकी अंतर्गत बैजू बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर शक्तिनगर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोका। तलाशी में कंटेनर के अंदर से प्लास्टिक की दस बोरियों में एक क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी हिमांशु माट्टा और पानीपत के थाना सनौली निवासी कमल राठी के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि यह ओडिशा से गांजा लेकर फरीदाबाद (हरियाणा) ले जा रहे थे। इसे वहां धीरज कुमार को देना था। वह यह काम पहले भी कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राजेश सिंह, सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत, सुकृत चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह, जगदीश मौर्या, शशि प्रताप सिंह, अमर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें