फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन, 750 परीक्षकों की लगेगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से आरंभ होगा। जिले में दो केंद्रों पर होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए 750 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दोनों केंद्रों पर 65-65 डिप्टी हेड तैनात किए गए हैं। मंगलवार को उनका प्रशिक्षण होगा। मूल्यांकन के लिए ढाई लाख कॉपियां जिले में मंगलवार तक पहुंचने की संभावना है। 18 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का 12 मार्च को समापन हुआ है। इसके बाद से ही मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में रॉबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। हाईस्कूल में 350 और इंटर में 400 परीक्षकों की तैनाती हुई है। इस बार सभी परीक्षकों को बोर्ड से ऑनलाइन ड्यूटी पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा किसी अन्य परीक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकेगी। मूल्यांकन के लिए कॉपियां पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। हाईस्कूल और इंटर की सवा-सवा लाख कॉपियां जिले को आवंटित हुई हैं। मंगलवार तक कॉपियों की खेप पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 17 मार्च को मूल्यांकन केंद्र पर प्रशिक्षण का आयोजन होगा। दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण में मूल्यांकन से जुड़ी बारीकियां और नए निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। जिले से हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों को मूल्यांकन के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। तीन ट्रकों में भरी कॉपियों की सुरक्षा के लिए तीन अलग-अलग वाहन से पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। उन्हें डीआईओएस जयराम सिंह ने राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में बने मुख्य संकलन केंद्र से रवाना किया। यह कॉपियां तीन क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजी गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कई अहम बदलाव किए गए हैं। शिक्षकों को जहां ऑनलाइन ड्यूटी पत्र आवंटित किया जाएगा, वहीं मूल्यांकन के साथ ही पोर्टल पर नंबर दर्ज करने की प्रक्रिया भी तत्काल की जानी है। इसके लिए अलग से ऑपरेटर लगाए जाएंगे। बोर्ड की यह कवायद शीघ्र परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए उठाया गया है। पोर्टल पर नंबर चढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि मूल्यांकन में कोई त्रुटि नहीं रह गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें