बभनी। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में बभनी पुलिस नधिरा तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से रेणुकूट जा रहे बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास मौजूद दो बैग में 14 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान मिर्जापुर के शुक्लहा निवासी शिवम सोनकर और रानीबाग निवासी विशाल शर्मा के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दोनों तस्करों का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।