फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पच्चीस हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार को शराब तस्करी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हरियाणा सहित अन्य राज्यों से तस्करी कर बिहार भेजी जाने वाली शराब के लिए जिला लंबे समय से सुरक्षित मार्ग बन गया था। एसपी डॉ. यशवीर सिंंह के निर्देश पर पुलिस तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। पूर्व में दर्ज मामलों में विवेचना के दौरान शराब तस्करी गिरोह के सरगना की पहचान हुई। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एएसपी टीएन त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हाथीनाला और बभनी थाने में शराब तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना पर मुकदमा पंजीकृत था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर की सूचना पर रानीताली तिराहे के पास से गिरोह के सरगना संदीप उर्फ विक्रांत उर्फ प्रदीप निवासी ग्राम झोझू कला, जनपद चरखी दादरी को दबोच लिया। वह जेल मे बंद अपने गिरोह की सदस्यों की जमानत कराने के लिए जिले में आया था। उसके पास से क्रेटा कार भी बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी/सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, थानाध्यक्ष हाथीनाला चंद्रभान सिंह, एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, शशि प्रताप सिंह, अमर सिंह, जगदीश मौर्या, सतीश पटेल आदि शामिल रहे।
पुलिस की पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह कोरोना काल से तस्करी कर रहा है। पैसे का लेन-देन हवाला के जरिए होता है। इस व्यापार में सोनू नाम का व्यक्ति भी उसका साझीदार है। अब तक वह 40 से 45 शराब लदे वाहनों को बिहार भेज चुका है। इसे बिहार निवासी शिप्पीन और वसंत गुप्ता को बेचा गया है। बताया कि उसकी कॉल ट्रेस ना हो इसके लिए व्हाट्सएप पर बात करते थे। पुलिस ने मामले में शिप्पीन, बसंत गुप्ता और सोनू की तलाश भी शुरू कर दी है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें