फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक, आधा घंटा खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन-सिंगरौली रेल मार्ग के ओबरा डैम स्टेशन के ए केबिन पर बने रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को बोल्डर लदा एक हाइवा ट्रक निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फंस गया। जिससे कोयला लदी मालगाड़ी करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। क्रासिंग के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की भी लंबी कतार लग गई। रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर पोकलेन की मदद से हाईवा को ट्रैक से हटवाया, जिसके बाद मालगाड़ी रवाना हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह स़ाढ़े नौ बजे ओबरा डैम स्टेशन के ए केबिन के पास बने रेलवे फाटक पर नई रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा था। जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध रहा। इसी दौरान जुलगुल माइंस से बोल्डर लादकर जा रहा एक हाईवा नई पटरियों पर डाले गए सोलिंग में फंस गया। जिससे रेलवे फाटक के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान सिंगरौली की तरफ से कोयला लादकर चोपन की ओर जा रही मालगाड़ी को भी करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों और रेलवे पुलिस के जवानों ने पोकलैन की मदद से फंसे हाईवा को निकलवाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं ट्रक के फंसने के कारण सवारी गाड़ी के आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें