फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग टूटने से रेलवे क्रांसिंग पर फंसा ट्रक, लगा घंटों जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास शनिवार की शाम मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर स्टेयरिंग टूटने से बालू लदा ट्रक रेलवे क्रांसिंग पर फंस गया। इससे मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहा। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने दो घंटे बाद किसी तरह ट्रक को क्रांसिंग से हटवाया। रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बालू लदे ट्रक की अचानक स्टेरिंग टूट गई। घटना के समय ट्रक क्रांसिंग पर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। बीच ट्रैक पर ही ट्रक फंस जाने से आवागमन बाधित हो गया। मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ के जवानों ने हाइड्रा मंगा कर किसी तरह ट्रक को हटवाया। हालांकि इसके बाद भी जाम समाप्त होने में घंटों लग गया। ट्रैक पर ट्रक के फंसे होने के कारण ट्रेनों के संचालन पर भी खासा प्रभाव पड़ा। मालगाड़ी समेत स्टाफ स्पेशल को रेणुकूट और झारो खास रेलवे स्टेशनों पर खड़ा रखा गया। जब तक ट्रक को हटा नहीं लिया गया तब तक ट्रेनों का भी परिचालन नहीं हो सका। रेलवे के यातायात निरीक्षक राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे बड़ी संख्या में पहुंचे रेल कर्मियों ने रेलवे गेट के पास स्थित जाली आदि की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें