रेणुकूट। पिपरी वन रेंज क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर वन चौकी पर ट्रकों की जांच के दौरान मंगलवार की देर रात पिपरी रेंजर ने बगैर ट्रांजिट परमिट के कोयले का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़कर रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया। पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात जब वह गश्त पर निकले थे तो गाढ़ा बैरियर पर ट्रकों की चेकिंग के दौरान अनपरा की ओर से आ रही एक ट्रक पर कोयले के कागजात की जांच की गई तो वाहन चालक जीएसटी इन्वॉयस के आधार पर कोयले का परिवहन कर रहा था, बगैर टीपी परिवहन कर रहे ट्रक को रेंज पर लाकर भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सीज कर दिया गया।