सोनभद्र जिले में बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोरौल गांव के पास चोपन-शक्तिनगर रेल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रक से मालगाड़ी की बोगी टकरा गई। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी करीब एक घंटे तक खड़ी रही।
रेलवे की पटरियों को बिछाने में उपयोग किए जाने वाले पत्थर के स्लीपर (खंभे) लेकर आया एक ट्रक पटरी के किनारे मिट्टी में धंस गया। इससे ट्रक टेढ़ा हो गया था। उसे निकालने का प्रयास चल रहा था. तभी शक्तिनगर की ओर से एक मालगाड़ी कोयला लेकर चोपन की ओर जा रही थी।
ट्रक का कुछ हिस्सा रेलवे ट्रैक की ओर लटका हुआ था, जो मालगाड़ी की बोगी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उस दौरान मालगाड़ी की स्पीड काफी कम थी। गार्ड ने तत्काल वॉकी-टॉकी से जानकारी मालगाड़ी के लोको पॉयलट को दी। इस पर वहीं मालगाड़ी रोक दी गई, जिससे कोई घटना नहीं होने पाR। करीब 11 बजे जीआरपी व रेलवे के लोगों ने मिलकर ट्रक को निकलवाया उसके बाद मालगाड़ी को वहां से रवाना की गई।