फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर नेमना गांव के पास बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मप्र के बैढ़न थाना क्षेत्र के ननियागढ़ निवासी बाबूराम बैगा (25) बृहस्पतिवार की रात अपनी बहन से मिलने उसके घर नेमना जा रहा था। वह पैदल ही था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा।
राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें