रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा में शनिवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से एक कार व एक मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार मुर्धवा में बिड़ला कार्बन के समीप एक ट्रक चढ़ाई पर चढ़ रही थी। इस दौरान उसमें कुछ खराबी आ गई। जिससे वो बैक होकर पीछे से आ रही एक कार और घरेलू गैस लदी मिनी ट्रक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार व ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये। कार मालिक हिंडालको कर्मी मनोज सिंह ने बताया कि वह सड़क के किनारे कार खड़ी करके कुछ सामान खरीद रहे थे। इस दौरान ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और उसने पहले कार को टक्कर मारी फिर कार से ट्रक को टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।