फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामह लेते डीएम टीके शिबू औए एसपी अमरें - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। आजादी के महानायकों को नमन करते हुए स्वतंत्रता, समानता और भातृत्व की भावना को अपनाने का संकल्प दोहराया गया। चुर्क स्थित पुलिस लाइंस में डीएम टीके शिबू ने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सभी मतदाताओं से बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, न्यायाधीश संजय शुक्ला, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, न्यायाधीश संजीव त्यागी, सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सहायक कमांडेंट सीताराम, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार, विजय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया। कहा कि सरकारी सेवा में जो व्यक्ति जहां भी है पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को निभाए। इस मौके पर एडीएम राकेश सिंह, भानू प्रताप यादव, आशुतोष दुबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, चंद्रकांत शर्मा, रामलाल यादव मौजूद रहे। जनपद न्यायालय भवन पर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव और मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कार्यालय भवन पर जिला जज एमएसीटी संजय हरि शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पेशकार प्रमोद कुमार शुक्ला, स्टेनो प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व अधिवक्ता तथा कर्मचारी मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन पर अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह और सोनभद्र बार भवन पर अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। पसहीं स्थित श्रीएकेडमी विद्यालय में प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडेय व प्रबंधक अजय पांडेय, एमवीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, डीपीएस स्कूल में प्रबंधक संतोष वर्मा, दी आर्यंस एकेडमी संतनगर में प्रधानाचार्या चित्रा जालान व प्रबंध निदेशक विनोद जालान, विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में परेड का निरीक्षण जेसीआईसी चुर्क के उपाध्यक्ष आरएन यादव ने किया। प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र, जेसीआईसी के स्टेट इंचार्ज रणधीर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सर्वेश यादव, सुरक्षाधिकारी जेपी मिश्र आदि मौजूद रहे। विंध्य संस्कृति समिति के कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी में निदेशक दीपक कुमार केशरवानी, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय, रामनाथ शिवेंद्र, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र सोहनलाल केशरी को सम्मानित किया गया। यहां कवि गोष्ठी भी हुई। इसमें प्रदुम्न त्रिपाठी, राकेश शरण मिश्र, अशोक तिवारी, मधुप गोरखपुरी, दयानंद दयालु, सुशील राही, शिव नारायण शिव, सरोज सिंह आदि ने काव्यपाठ किया। जागृति योग संस्थान में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का 65 बार प्रदर्शन किया गया। मुख्य योग शिक्षिका व संस्थान संचालिका अनीता गुप्ता के संयोजन में शिक्षिका मंजू जायसवाल ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इसमें 35 ऑफलाइन और 30 ऑनलाइन महिलाओं ने हिस्सा लिया। सूर्य नमस्कार के लाभ भी विस्तार से बताए गए। इस अवसर पर बीना गुप्ता, रिचा शुक्ला, अर्चना जायसवाल, प्रतिभा सोनी, संगीता सोनी, ज्ञानमती देवी, प्रिंसी, पूनम शुक्ला, गुड़िया उषा द्विवेदी, सुमन जायसवाल, अंकिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं। बढौली चौक स्थित सुर संगम संगीतालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें श्रेया मिश्रा, साक्षी गुप्ता, छवि, नैतिक, ऋषभ, नंदन, आराध्या, अमीशा, संगीता, अपर्णा आदि ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम रमेश कुमार ने झंडारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन राजेश कुमार व ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, घोरावल कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, बीआरसी परिसर में बीईओ अशोक कुमार सिंह, ब्लाक कार्यालय खरूआंव में ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल व बीडीओ रमेश कुमार यादव, शिवद्वार में ग्राम प्रधान कुसुम देवी, सतद्वारी में ग्राम प्रधान सियाराम यादव, बर में ग्राम प्रधान कुंजबिहारी बैसवार, नन्हकूराम पीजी कॉलेज पड़रीखुर्द मे प्रबंधक अमित चौबे व प्राचार्य डॉ. रामजन्म पांडेय, सोनांचल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केपी मौर्य, भारतीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक करुणाकर पाठक व प्रधानाचार्य गणेशदेव पांडेय, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराग पांडेय ने झंडा फहराया। उधर, करमा में ब्लाक प्रमुख सीमा देवी, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह, आर्यावर्त बैंक पर शाखा प्रबंधक नदीम इस्लाम, थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने झंडे को सलामी दी और अमर शहीदों को याद किया। सर्वजीत सिंह महाविद्यालय कोईलरिया में प्रबंधक विवेक कुमार सिंह, मोती सिंह इंटर कॉलेज धौराहरा कर्मा में प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह में भाजपा काशी प्रांत के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, पंचायत भवन कर्मा पर ग्राम प्रधान विनोद जायसवाल, प्राथमिक विधालय भरकवाह मे विकास सिंह ने ध्वजारोहण किया। विंढमगंज: ग्रामसभा बूटवेढवा, सलैयाडिह, मुड़िसेमर, धरतिडोलवा के पंचायत भवन पर ध्वजारोहण हुआ। गांधी पार्क बुटवेढ़वा के प्रधान तारा देवी ने ध्वज फहराया। यहां दिनेश प्रसाद गुप्ता, डॉ.राजकपूर, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें