फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सांकेतिक चक्काजाम कर दी डाला के शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। डाला गोलीकांड की 32वीं बरसी पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम किया। गोलीकांड में मारे गए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 32 वर्ष पूर्व पुलिस की लाठी चार्ज व गोली से निगम के कर्मचारी रामप्यारे कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र दुबे, बालगोविंद, रामधारी, रामनरेश राम, नंद कुमार गुप्ता, दीनानाथ और छात्र राकेश उर्फ जयप्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गए थे। यह सभी शहीद हजारों लोगों के साथ उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला, चुनार, चुर्क सीमेंट फैक्ट्री को तत्कालीन सरकार की ओर से किए गए निजीकरण का विरोध कर रहे थे। आज भी गोलीकांड की याद आते ही डाला वासियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गोलीकांड के समयानुसार तीन बजकर बीस मिनट पर राजमार्ग पर वाहनों को रोककर सांकेतिक जाम किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मारक पर माला फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व सुबह शहीद हुए छात्र राकेश त्रिपाठी के परिवार के लोगों ने मंत्रोचार के साथ पूजा प्रारंभ कराया। दुर्गा सप्तशती पाठ, हरि कीर्तन व सुंदर कांड पाठ किया गया। समाजसेवी गायत्री त्रिपाठी, संतोष कुमार बबलू, सभासद अवनीश पांडेय, बलवीर, नितेश के नेतृत्व में राहगीरों समेत यात्रियों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। संचालन नरेंद्र नीरव ने किया। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, अल्ट्राटेक ,के एचआर प्रमुख पंकज पोद्दार, ,ऋषिराज सिंह शेखावत, ,ओमप्रकाश तिवारी, डाला नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती देवी, ,राजेश द्विवेदी, राजू मिश्रा, उत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें