फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। यहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों, आदिवासियों एवं सभी वर्गों के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई। उनके मार्ग का अनुसरण करने पर ही समाजवाद कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार में चारों तरफ लूट हत्या बलात्कार जैसे घटनाओं की बाढ़ आ गई है। भाजपा सरकार केवल धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। इस दौरान राम सेवक यादव, अनिल प्रधान, सुरेश कुशवाहा, फारूक अली जिलानी, मन्नू पांडे, कुमारी निधि पांडे, कुमारी मंदाकिनी पांडे, रंजना पांडे, बुद्धि नारायण यादव, नीतिश पांडे, अमन पाठक, राजेश यादव, बबलू धांगर, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, विजेंद्र कुमार सिंह, मनीष त्रिपाठी, नूर मोहम्मद, निर्मल यादव, राजन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें