फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध मिट्टी की खुदाई कर पेड़-पौधे किए जा रहे जमीदोंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मालवीय नगर कहुआनाला के पास स्थिति वन विभाग के नर्सरी से मात्र 400 मीटर अंदर जंगल में पहाड़ों को खोदकर हरे भरे जंगल को खंडहर बनाया जा रहा है। स्थानीय रहवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मंगलवार को स्थानीय लोगों के साथ संवाद टीम जब मौके पर पहुंची तो मौके पर दो ट्रैक्टर के साथ बड़ी संख्या में मजदूर खोदाई करते हुए दिखाई दिए। टीम को देख सभी मजदूर जंगल की ओर भागने लगे। कार्यस्थल पर मौजूद एक व्यक्ति से जब पूछा गया कि किसके निर्देश पर यह मिट्टी खोदाई हो रही है, कौन करवा रहा है और मिट्टी कहां जा रही है। नाम न छापने की शर्त पर उसने बताया कि खोदाई किया जा रहा मिट्टी दुल्लापाथर स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा है। जंगल के बीच पांच स्थानों पर अवैध तरीके से मिट्टी की खोदाई की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में हरे पेड़, पौधे जमींदोज कर दिए गए हैं। मिट्टी की खोदाई करके वन संपदा को काफी क्षति पहुंचाई गई है। रेंजर रविशंकर शर्मा का कहना है कि जमीन एनसीएल ककरी परियोजना की है। उनके सुरक्षाकर्मी को कई बार इसकी सूचना दिया गया है। पूर्व में कई बार कार्रवाई भी किया गया है। जब दोनों टीम एक साथ मौके पर पहुंचे तभी कोई ठोस कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें