फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर ही चल रहा था मरीजों का उपचार, दो अस्पताल सील, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/कोन। नियम विरुद्ध ढंग से चल रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिक पर कार्रवाई के लिए बुधवार को नोडल अधिकारी ने दुद्धी और कोन क्षेत्र में जांच की। इस दौरान बिना डॉक्टर चल रहे दो अस्पतालों पर ताला जड़ते हुए संचालकों को नोटिस जारी की गई। तीन अन्य अस्पतालों को भी मानकों की अनदेखी पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

दुद्धी के धनौरा में संचालित हर्षित हास्पिटल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जबकि वहां दो मरीज भर्ती थे। अस्पताल के जनरल वार्ड और ओपीडी पर ताला जड़ते हुए नोटिस जारी की गई। कोन में मुन्नालाल के क्लीनिक में दो मरीज भर्ती थे, लेकिन क्लीनिक का कोई पंजीकरण नहीं था। उस पर ताला जड़ते हुए नोटिस जारी की गई। इसके अलावा दुद्धी के रामनगर स्थित रीता क्लीनिक में आयुर्वेद के साथ एलोपैथ पद्धति से भी मरीजों को उपचार किया जा रहा था। इस पर संचालक को नोटिस दी गई। कोन में डॉ. हरिओम सिंह और मो. रमीज रजा के क्लीनिक का भी पंजीयन नहीं मिला। उनको भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद ने बताया कि तीन दिनों में समुचित जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें