फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों बाद भी नहीं बदले जा रहे ट्रांसफार्मर, बिना कनेक्शन पहुंच रहा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सांसद पकौड़ी लाल कोल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई दिशा की बैठक में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। महीनों बाद भी जले ट्रांसफार्मर न बदले जाने, बिना कनेक्शन बिल भेजने, वसूली के दौरान उत्पीड़न और विद्यालयों में कनेक्शन देने के नाम पर लापरवाही की शिकायतें छाई रही। विभाग के अफसरों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शिकायतों को शीघ्र दूर करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद ने कहा प्रधानमंत्री के नए भारत निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपसी ताल-मेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। जिले में पेयजल के गंभीर संकट के मद्देनजर हर घर जल योजना की शुरुआत की गई है। इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करें। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा में सांसद ने स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने व पूर्व में मनरेगा के तहत हुए कार्यों के बकाए मजदूरी का भुगतान शीघ्र करने को कहा।
समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने खनन क्षेत्र के लोगों के उत्थान के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर बल दिया। बैठक में राज्य मंत्री के अलावा जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की आ रही शिकायतों को उठाया। कहा कि कई गांवों में महीनों बाद भी जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं, जबकि 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश है। मोहन कुशवाहा ने मधुपुर के बलराम मौर्य को बकाया जमा करने के बाद भी नोटिस भेजने की शिकायत रखी।
विज्ञापन

बैठक में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव, भूपेश चौबे, सुरेंद्र मौर्य, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र, डीडीओ शेषनाथ चौहान, बीएसए हरिवंश कुमार, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें