सोनभद्र। जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली सेक्शन के छत्तेनी, ब्यौहारी, दुवारीकलां और बिजयसौता स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त की गई यात्री ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। इसकी जानकारी अमरेश कुमार वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर- सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस को नौ फरवरी से 24 फरवरी तक तथा 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालन किया जाएगा। इसी तरह से 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस का संचालन 10, 14, 17 और 21 फरवरी को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस का संचालन 13, 15, 20 व 22 फरवरी को संचालन होगा। गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली- हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 11 और 18 फरवरी को एवं 22168 हज़रत निज़ामुद्दीन- सिंगरौली एक्सप्रेस 12 और 19 फरवरी को संचालित की जाएगी। इसी तरह से गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 12 व 19 फरवरी को एवं 19607 कोलकाता- मदार एक्सप्रेस 15 व 22 फरवरी को संचालित होगी। 18009 संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस नौ फरवरी, 16 तथा 23 फरवरी को, 18010 अजमेर- संतरागाछी एक्सप्रेस 11, 18 तथा 25 फरवरी को संचालित होगी। 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 और 19 फरवरी को तथा 13026 भोपाल- हावड़ा एक्सप्रेस 14 व 21 फरवरी को संचालित होगी। 19413 अहमदाबाद - कोलकाता एक्सप्रेस 14 फरवरी और 21 फरवरी को संचालित होगी। इसी तरह से 19414 कोलकाता- अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 और 24 फरवरी को संचालित की जाएगी।