फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के एक जनपद एक उत्पाद योजना मिशन के तहत कालीन बुनकर ट्रेनिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन गांव के प्रधान प्रतिनिधि निलेश कुमार ने फीता काट कर किया। सरकार के मिशन के तहत सोनभद्र को कालीन उद्योग के लिए चुना गया। ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए लगभग दो सौ कालीन बुनकरों को प्रशिक्षित कराए जाने का लक्ष्य है। प्रशिक्षित किए जाने के बाद उन्हें सरकार बुनकर प्रमाण पत्र से सम्मानित करेगी। सरकार ने कालीन उद्योग को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने और बुनकरों को स्व रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। बुनकरों को प्रमाण पत्र मिलने के बाद बैंक से सब्सिडी पर लोन की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर उद्यम विकास कार्यालय सोनभद्र के जिला उपायुक्त आरपी गौतम, यूपीको के जिला समन्वयक आरडी सिंह, सपा के जिला कोषाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सचिव राजू बाबा समाजसेवी, जन चेतना सेवा संगठन के अध्यक्ष नागवंत भारती और ट्रेनिंग सेंटर के सेंटर मैनेजर पंकज कमल कुशवाहा, राजन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें